विधायक रामकुमार यादव के निज सहायक लालू यादव के भाई स्व. संजय यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि पितृ पक्ष श्रद्धा कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस l


मुक्ता/मालखरौदा। चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव के निज सहायक लालू यादव के छोटे भाई स्वर्गीय संजय यादव के पितृ पक्ष श्रद्धा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्राम मुक्ता पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि व्यक्त की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय संजय यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन एवं योगदान को स्मरण किया। उपस्थितजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

इस अवसर पर जिला विधायक प्रतिनिधि सुनील चंद्रा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा चंद्रप्रकाश खूंटे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति ताराचंद साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज डनसेना, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रताप चंद्रा, विधायक प्रतिनिधि भागीरथी बरेट, विधायक प्रतिनिधि अयोध्या भारद्वाज, पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती लकेश्वरी देवा लहरे, सामाजिक नेता विजय कुर्रे, सरपंच तारकेश्वर बरेट, मोनू शर्मा, सवरा समाज के जिलाध्यक्ष श्रीचंद सिदार, हेमकुमार यादव, प्रेम सिंह नेताम सहित कांग्रेस पार्टी के अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा का वातावरण भावुक रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया।



