देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने आँगन मिलन कार्यक्रम में बच्चों संग बिताए पल, मातृ-शिशु पोषण पर दिया विशेष जोर!

सारंगढ़-बिलाईगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सारंगढ़ बिलाईगढ़ क्षेत्र के सरसिवा मंडल अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र बलौदी क्रमांक-1 एवं ग्राम अंडोला में आँगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरे शामिल हुईं।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अतिथियों के पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत से हुई। इस अवसर पर श्रीमती लहरे ने बच्चों के साथ चित्रकला गतिविधियों में भाग लिया तथा उनके साथ समय बिताकर मातृत्व स्नेह और बाल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने उपस्थित माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण, देखभाल एवं सकारात्मक पारिवारिक वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी।

अपने संबोधन में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बैजयंती नंदू लहरे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और माताओं की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने और उनकी नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर के आंगनबाड़ी केंद्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आँगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रीमती लहरे ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा परिवार के पोषण स्तर को बेहतर करने के लिए विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित माताओं से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान कियाl

कार्यक्रम के अंत में श्रीमती लहरे ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बिहान समूह की महिलाओं, माताओं एवं ग्रामीणजनों को शुभकामनाएं देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर सरपंच प्रियंका भास्कर, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री धीरज जांगड़े, सरिता बंजारे, विमला कुर्रे (आंगनबाड़ी सुपरवाइजर), आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बिहान दीदियां, महिलाएं, बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button