ब्रेकिंग न्यूज़

जनपद पंचायत पुसौर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी का प्रभार रिक्त, कामकाज ठप 📍 हेमलता चौहान ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र भेजकर की तत्काल नियुक्ति की मांग

रायगढ़, 17 जुलाई।
जनपद पंचायत पुसौर इन दिनों बिना मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के ही संचालित हो रहा है। पूर्व सीईओ श्री अभिषेक बनर्जी के स्थानांतरण के बाद से यह पद खाली है, जिससे पंचायत के शासकीय कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

जनपद पंचायत पुसौर की अध्यक्ष श्रीमती हेमलता हरिशंकर चौहान ने इस संबंध में जिला पंचायत रायगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र लिखकर स्थिति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जनपद पंचायत पुसौर में कार्यकारी अधिकारी के रूप में किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। यद्यपि जनपद पंचायत तिल्दा में पदस्थ श्री विवेक गोस्वामी को अस्थायी प्रभार सौंपा गया था, लेकिन वे यहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं।

इस वजह से जनपद पंचायत पुसौर के कई जरूरी कार्य अटके हुए हैं और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान ने जिला पंचायत रायगढ़ से अनुरोध किया है कि किसी योग्य और अनुभवी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से जनपद पंचायत पुसौर का प्रभार सौंपा जाए, ताकि जनहित के कार्य निर्बाध रूप से संचालित हो सकें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button