LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मोदी की गारंटी महतारी वंदन योजना महिलाओ को सशक्त आर्थिक मजबूती देने का सबसे बड़ी पहल – मुरलीधर पटेल

रायगढ़:- भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुरलीधर पटेल(कछार) ने कहा की देश यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत की विकास का डंका बज रही है जहा मोदी जी के प्रयास से देश विकसित भारत की ओर उत्तरोत्तर बड़ रहा है। वही छत्तीसगढ़ में भी नरेंद्र मोदी की गारंटी योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सशक्त पहल से छत्तीसगढ़ के अंतिम पंक्ति तक के लोगो को इसका लाभ मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की एक और गारंटी राज्य में महतारी वंदन योजना लागू हो रही है। उक्त योजनाओं से महिलाओ को 12 हजार आर्थिक सहायता सीधा उनके खाते में जायेंगे। मुरली ने कहा की इस योजना से न केवल उनका जीवन बेहतर होगा, बल्कि राज्य, और देश की तरक्की में भी उनका योगदान होगा। मुरली पटेल ने इस योजना को महिलाओ को लाभ दिलाने की पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button