LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुरलीधर पटेल ने की मुलाकात…. बीते वर्ष सरसो रवि फसल नुकसान की मुआवजा की मांग …

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुरलीधर पटेल ने की मुलाकात…. बीते वर्ष सरसो रवि फसल नुकसान की मुआवजा की मांग ….                                          *रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि किसान पुत्र मुरलीधर पटेल (कछार) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर किसानो के हित में चर्चा किया और कहा की बीते वर्ष तहसील रायगढ़ क्षेत्र के किसानो का सरसो रवि फसल में प्राकृतिक आपदा के कारण फसल नुकसान हुआ था। जिससे किसानो को बहुतायत क्षति हुई थी। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तत्काल राजस्व विभाग को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में किसानो के हित में कार्य को देखकर क्षेत्र के किसानो में बहुत खुशी की लहर दिखाई दे रही है। वही खरसिया विधानसभा क्षेत्र के जनहितैषी नेता मुरलीधर पटेल के लगातार प्रयास से किसानो के हित में सोचने को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जहा राजस्व विभाग रायगढ़ तहसीलदार तृप्ति चंद्राकर ने कहा की किसान हितग्राहीयो का सूची बनाई जा रही है। मुआवजा राशि को लेकर कार्य प्रगति में है अतिशीघ्र शिविर लगाकर चेक वितरण की जावेगी।*

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button