रायगढ़ लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री राधेश्याम राठिया का व्यक्तित्व……

भाजपा ने घरघोड़ा बिकास खंड के ग्राम छर्राटांगर निवासी श्री राधेश्याम राठिया जी को रायगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है.
*राधेश्याम राठिया जी एक अत्यंत सरल, सादगी युक्त, मिलनसार, ब्यक्ति हैं, इनका गाँव छर्राटांगर के गोटिया होने के कारण तथा कंवर समाज का गढ़ होने के कारण इनको सिदार जी (सम्मानित शब्द) के नाम से संबोधित किया जाता है.
आज 38 वर्ष पूर्व जब लोगों के पास मुश्किल से साइकल हुआ हुआ करता था तब श्री राधेश्याम “राजदूत मोटर cycle से हाई स्कूल घरघोडा पढ़ने आया करते थे. उस समय स्कूल के टीचर्स सायकल से स्कूल आते थे.
राजदूत को खड़ी करने के बाद गुरुजनों का पैर छूना, फिर हँसते हुए कक्षा मे चले जाना, राठिया जी की एक अलग पहचान बनाती थी.
उनके मिलनसार ब्यक्तितव् ने उन्हे कम उम्र में पंचायत का उप सरपंच बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
ग्राम के समाज प्रमुख तथा परिवार के ज्येष्ठ सदस्य राजाराम राठिया उस जमाने मे घरघोडा बिकास खंड का जनपद अध्यक्ष, kanhaiya राठिया जी भाजपा मंडल अध्यक्ष, स्वयं राधेश्याम जी भाजपा मंडल अध्यक्ष के पद पर सुशोभित हो चुके है.
घरघोडा जनपद में श्री राधेश्याम राठिया जी 2005 में निर्बिरोध जनपद अध्यक्ष बने, निर्वाचित सदस्यों ने एक स्वर से राठिया जी को अध्यक्ष बनाया,बनाने के पीछे कंवर समाज के पदाधिकारियों ने ही जीते हुए सदस्यों को एक कर राठिया जी के पक्ष में सबको एक किया.इसका कारण यही था कि राधेश्याम जी का बड़ों को सदेव आदर करना.
दो बार भाजपा ने राठिया जी को जिला पंचायत सदस्य के लिए मैदान मे उतारा, दोनों बार प्रचंड मतो से बिजयी भी हुए.जब जिला पंचायत महिला के लिए आरक्षित होता था तब राधेश्याम जी संगठन से अपने पत्नी के लिए टिकट न मांग कर ग्राम barounakunda के मुंगों बाई राठिया जी जी को मैदान मे उतारकर तत्कालीन मंत्री श्री चनेश राम राठिया जी की पुत्री भगवती राठिया को 15 हजार से अधिक मतो से पराजित कराने मे भूमिका निभाया.
पितृ पुरुष तत्कालीन राज्य सभा के सांसद श्री लखीराम
जी अग्रवाल जी हाईस्कूल छर्राटांगर के भूमि पूजन के समय खुली जीप पर गाँव के भीतर रोड शो कर हजारो महिला पुरुष द्वारा पुष्प वर्षा, के साथ अविस्मरणीय स्वागत भी श्री राठिया जी के नेतृत्व मे हुआ था l
श्री राधेश्याम राठिया जी सामाजिक, राजनैतिक के कई पदों पर रहने के बाद भी अपने आपको भृष्टाचार जैसे लोभ और मोह से सदेव दूर रखा.तथा ऐसा कोई कार्य जिससे आदिवासी समाज को तथा अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के सम्मान में आंच आये, ऐसा कार्य नहीं किया.
आज हम सभी का सौभाग्य है कि श्री राधेश्याम राठिया जी को एक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि से भारत के
सर्वोच्च सदन के लिए सांसद के रूप में एक अमूल्य वोट के साथ चुनकर दिल्ली भेजने का अवसर प्राप्त हुआ है. आईये~ हम सब मिलकर दलगत राजनीति, जाति, पंथ से हटकर अपना मत का उपयोग एक सशक्त नेता के लिए करें।
🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷🌷


