LIVE TVअपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पत्रकार सत्यजीत घोष पर जानलेवा हमला …. सिर पर आई है गंभीर चोट

रायगढ़:- रायगढ़ के पत्रकार सत्यजीत घोष पर सोमवार की रात अज्ञात लोगो द्वारा प्राणघातक हमला किया गया है। घोष के सिर में गंभीर चोट लगी है। कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार यूट्यूब चैनल के संपादक सत्यजीत घोष पर उस समय हमला हुआ है जब वे रात में गाड़ी पार्क करके अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावार दो की संख्या में थे और वे बाइक पर सवार होकर आए थे । जानकारी मुताबिक रॉड जैसी वस्तु से हमला करने से घोष के सिर में गंभीर चोट आई है। उन्हे अभी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही कोतवाली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पत्रकार पर हुए जानलेवा हमला से पत्रकारों में जबरदस्त आक्रोश है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button