LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

भाजपा ज़ोंबी मंडल का कामकाजी बैठक सम्पन्न

खरसिया | भारतीय जनता पार्टी ज़ोंबी मंडल खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जोबी बर्रा में आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कमल गर्ग ने बताया कि भाजपा की आगामी कार्यक्रम को विस्तार से बताते हुए 30 मार्च को हर पोलिंग बूथ पर दस दस कार्यकर्ता रहेगा आगामी दो अप्रैल को विधानसभा स्तरीय बैठक खरसिया के कन्या भवन में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा जिसमें अतिथि स्वरूप जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम, पूर्व सांसद गोमती साय, विजय अग्रवाल के उपस्थिति में सम्पन्न होना है उसके साथ साथ हर पोलिंग बूथ स्तर में अधिक से अधिक भाजपा सांसद प्रत्याशी राधेश्याम राठिया को विजय बनाना है बैठक में विधानसभा संयोजक गोपाल शर्मा, जिला मंत्री महेश साहू, युवा नेता कमल गर्ग, समयदानी संतोष चौहान, मंडल अध्यक्ष कन्हैया राठिया महामंत्री भूपेन्द्र वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य एवं बीडीसी छेदू राठिया भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना, भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश पटेल, महामंत्री विष्णु महाराज, युवा नेता प्रीतम राठिया, अमित राठिया, सुंदर लाल वैष्णो, नारायण राठिया, नरसिंह राठिया, गजेन्द्र गबेल, नरेंद्र, दिगम्बर, पुरुषोत्तम,मनहरण, रामनारायण पटेल, कमलेश चौहान खगेश्वर गबेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button