LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया लोमश पटेल(कोतासुरा) को

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने भाजपा कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम पुसौर में किसान मोर्चा नवनियुक्त जिला मंत्री लोमश कुमार पटेल को माल्यार्पण से स्वागत कर कमान सौपा और भारतीय जनता पार्टी के लिए एक सिपाही की तरह निष्ठापूर्वक बेहतरीन कार्य करने की बात कही। भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल के सहमति से किसान मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष गौरांग साव के द्वारा किसान मोर्चा जिला कार्यकारिणी में नए नियुक्ति किया गया है।जिसमे संतोष पाणी निवासी लोहाखान को जिला प्रवक्ता व लोमश पटेल कोता सुरा को जिला मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है।



