
डभरा :- चंद्रपुर में मां के चंद्रहासिनी मंदिर के आसपास के दुकानदारों ने चंद्रपुर थाना के पुलिसो के तानाशाही रवैया को देखकर दुकानदार अपने अपने सभी दुकानों को विरोध जताकर बंद कर दिए। जिससे मंदिर दर्शन करने वालो को पूजा सामग्री वग्रह सामान के लिए भारी मशक्कत करना पड़ रहा था। विरोध के कारण मंदिर के आसपास की जगह पूरी तरह सुना स्थिति था। हालांकि कुछ समय बाद चंद्रपुर तहसीलदार अभिजीत राजभानु और पुलिस प्रशासन की पूरी टीम के साथ दुकानदारों ने बैठक करते हुए आपसी से सभी दुकानदारों ने अपना विरोध खत्म करते हुए दुकान को खोलने के लिए तैयार हुए।



