LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

ब्रेकिंग न्यूज : एन टी पी सी लारा पर्यावरण संरक्षण के नाम से महज दिखावा…. पर्यावरण के लिए क्षेत्र के आम जनताओ से हो सर्वे?

ब्रेकिंग न्यूज : एन टी पी सी लारा पर्यावरण संरक्षण के नाम से महज दिखावा…. पर्यावरण के लिए क्षेत्र के आम जनताओ से हो सर्वे? रायगढ़/ लारा :- जब से रायगढ़ क्षेत्र के ग्राम लारा में महारत्न कंपनी एन टी पी सी अपना पांव पसारा है तब से पुसौर क्षेत्र जन, जंगल जमीन बर्बादी की ओर है और किसानो के परिवार के शिक्षित युवा अभी तक बेरोजगार ही है। एन टी पी सी लारा के चारों तरफ आपको फ्लाई ऐश का राखड़ उड़ते नजर आएगा। पेड़ लगाने के नाम से महज दिखावा है । आप जब भी लारा एन टी पी सी के क्षेत्र जायेंगे तो पेड़ कम रेगिस्तान ज्यादा नजर आयेंगे। यह कंपनी केवल क्षेत्र के आम जनता को गुमराह करके अपना इनामी का दावा ठोकती नजर आती है। उक्त एन टी पी सी लारा के नौ गोद नामा गांव जाकर देखिए केवल उस गांव मे युवा बेरोजगार घूमते नजर आएंगे। और ग्रामवासियों के सुख सुविधा के नाम से कंपनी केवल दिखा वा कार्य करते आ रही है। शाम के वक्त जब आप कंपनी क्षेत्र जायेंगे तो आपको धुआं ही धुआं नजर आयेगा। वैसे आने वाला समय में क्षेत्र के युवाओं में जागरूकता नजर आ रहा है। क्षेत्र के युवा अपनी मांगो को लेकर आंदोलन करने के भी तैयारी कर रहे है। ताकि एन टी पी सी लारा युवाओं और मजदूरों के मांगो को पूरा करें। वैसे हम लोगो के अधिकारों के प्रति खबर लिखते रहेंगे जब तक क्षेत्र के आमजनताओं और किसानो के हक को महारत्न कंपनी लारा पूरी न कर दे।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button