छत्तीसगढ़ कलार महासभा के महाध्यक्ष का चुनाव हुआ संपन्न, श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना बनी निर्विरोध महाध्यक्ष।

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ कलार महासभा के महाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित महासचिव का चुनाव हुआ संपन्न। दिनाक 26 जून दिन रविवार को सिद्धेश्वर नाथ बरगढ़ राज के प्रांगण में कलार महासभा के नियमानुसार विधि वत चुनाव अधिकारियों के द्वारा समाज का चुनाव संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम कलार समाज के ईष्ट देव सहस्र बाहु के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसमें पूर्व महाध्यक्ष विजय जयसवाल, पूर्णिमा विजय जायसवाल , श्रीमती सरोज डनसेना, फूलचंद डनसेना , रूपेंद्र कुमार जायसवाल , संतोषी डनसेना, टिकेश डनसेना ,सुनील डनसेना, राजकुमार डनसेना कसडोल , राज जायसवाल , प्रवीण विजय जायसवाल, राजू डनसेना, मुरलीधर सहित सभी अध्यक्ष व सदस्य गण उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया के प्रारंभ में जिसमें शामिल अभ्यर्थियों के लिए नामांकन फार्म भरना, नाम स्कुटिनी, नाम वापसी सहित सभी कार्यप्रणाली विधिवत समयानुसार की गई। छत्तीसगढ़ कलार महासभा के महाध्यक्ष के लिए प्रत्याशी के रूप में श्रीमती सरोज डनसेना , महासचिव रूपेंद्र कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष फूलचंद डनसेना ने नामांकन भरा। जिसमें उक्त तीनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। जिससे समाज में एकरूपता का भाव दिखा और कलार महासभा संगठन में आगे पीढ़ी के लिए मजबूती मिला। समाज के सभी 17 परिक्षेत्र 18 जिला के अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण में निर्विरोध महाध्यक्ष चुने जाने से खुशी की लहर दौड़ गई। जो की साठ वर्ष बाद पहली बार महिला को समाज की नेतृत्व के लिए कमान मिला। निर्विरोध निर्वाचित हुए महाध्यक्ष श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना , महाउपाध्यक्ष फूलचंद डनसेना , महासचिव रूपेंद्र कुमार डनसेना ने सिद्धेश्वर नाथ ,सहस्रबाहु देव का आशीर्वाद लिए व छत्तीसगढ़ कलार महासभा के सभी पदाधिकारी और सदस्यगण को शुभ कामना दिए। वैसे माने तो छत्तीसगढ़ कलार महासभा के दस वर्ष के कार्यकाल में पूर्व महाध्यक्ष विजय जायसवाल ने समाज को आगे बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाया। जहा समाज के गांव गरीब परिवार को सहयोग, प्रतिभावान छात्र छात्राओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र सहित प्रोत्साहन राशि व बुजुर्ग महिलाओं को सम्मान मिला है। विजय के कार्यकाल में धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का पहल हुआ है। सरोज को निर्विरोध महाध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व महाध्यक्ष विजय जायसवाल ने समाज के पदाधिकारी और सदस्यगण को शुभ कामनाएं व बधाई दिए हैं और कहा की समाज की एकरूपता को ऐसी बनाए रखना है एवं समाज को आगे बढ़ाना है। निर्विरोध महाध्यक्ष चुने जाने पर श्रीमती सरोज दुष्यंत डनसेना कहा की जो आज 26 मई को छ. कलार समाज का महाध्यक्ष, महा उपाध्यक्ष, महासचिव का हुआ है । इसके लिए सभी स्व जातीय बंधु व समाज के पाधिकारी सदस्यगण को बहुत बहुत मेरे तरफ से शुभकामनाएं। सरोज ने कहा की सन 1965 से लेकर आज पर्यंत तक छत्तीसगढ़ कलार समाज के नाम चलते आ रहे है।जिसमे केवल नेतृत्व में पुरुष वर्ग को ही प्राथमिकता दी गई है। लेकिन 60 वर्ष बाद आज महिलाए आगे आ रही है। जो आज मुझे एक महिला को कलार समाज के नेतृत्व करने का मौका मिला है। इसका पहला श्रेय पूर्व महाध्यक्ष विजय जायसवाल को मिली है। विजय जी के आशीर्वाद से आज इस मुकाम में पहुंची हूं।विजय जी के पहल से आज कलार समाज बहुत ही आगे बढ़ा है। सरोज ने कहा की विजय जी ने आज समाज के महिलाओ , युवाओं को आगे बढ़ाने का को जो मार्गदर्शन और पहल कर रहे है वह बहुत बड़ी बात है। आगामी 31 तारीख को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरोज ने कहा की उस पद के लिए मैं विजय जायसवाल को ही समर्थन करूंगी। क्योंकि मैंने उनके महाध्यक्ष के बेहतरीन कार्य काल को देखा है। हमारे 17 परिक्षेत्र 18 जिला से स्वजातीय बंधु विजय जी का ही समर्थन करेंगे।




