LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत गोर्रा में किया गया ध्वजारोहण


रायगढ़:- जनपद पंचायत पुसौर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोर्रा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरपंच के द्वारा भारत माता व महात्मा गांधी जी के छाया चित्र में दीपप्रज्वलित कर पुष्प अर्पित की गई। तत्पश्चात हेमसुंदर पटेल ने ध्वजारोहण किया और स्कूल छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडा के समक्ष होकर राष्ट्र गान गाया । भारत माता की, राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और वीर शहीदो , स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की जय जयकार की नारे भी लगे, सरपंच ने सभी ग्रामवासियों और छत्तीसगढ़ वासियो को बधाई और शुभकामनाएं दिए । ध्वजारोहण कार्यक्रम में श्री गुलाब लहरे जनपद सदस्य पुसौर सचिव हरीराम पटेल , युवा साथी हुमेश त्रिपाठी, हेमसागर श्रीवास पत्रकार समस्त पंच गण व गांव के गणमान्य नागरिक , समस्त शिक्षकगण छात्र छात्राओं एवं समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।



