LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान मिलन समारोह* 💐


अस्तित्व एक पहचान महिला सेवा संस्थान जो निरंतर ऑनलाइन वह ऑफलाइन माध्यम से महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करता आ रहा है इसका उद्देश्य है महिलाओं को सशक्त करना तथा महिलाओं के विकास में  नित्य नवीन गतिविधि संचालित करना है ।

8 सितंबर 2024 को अस्तित्व एक पहचान सेवा संस्थान द्वारा एक मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें  सक्रिय सदस्यों को सम्मानित किया गया ।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन अस्तित्व की अध्यक्ष भारती पटेल तथा रायगढ़ जिला कार्यकारिणी जिला प्रभारी रश्मि चौधरी ,महिला संगठन प्रभारी पूर्णिमा चौधरी,उपाध्यक्ष  रेखा चौधरी,महिला संगठन मंत्री कांति पटेल एवं महिला प्रकोष्ठ प्रभारी ममता पटेल  के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें रायगढ़ कार्यकारिणी का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में अस्तित्व एक पहचान की संरक्षिका श्रीमती सुषमा प्रकाश नायक जी श्रीमती मधु जयंत पटेल जी तथा कार्यक्रम में अन्य सक्रिय सदस्य सावित्री पटेल ,नंदा नायक ,चंचला पटेल ,.अंजलि पटेल ,लता पटेल ,रामेश्वरी पटेल ,चेतना पटेल,.सरिता पटेल,सीमा पटेल .शर्मिला नायक ,ममता पटेल,.उतरा पटेल ,रंजिता पटेल ,जानकी पटेल ,परमेश्वरी पटेल,प्रीति पटेल ,शशिकला पटेल की उपस्थिति रही कार्यक्रम में सक्रिय महिलाओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया एवं महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल भी रखे गए थे ! जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अस्तित्व एक पहचान समूह द्वारा महिलाओं के विकास एवं उनके हित में इसी प्रकार के कार्यक्रम लगातार करवाए जाते हैं।यह संस्था तीन वर्षों से निरंतर कार्यरत है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button