जनपद पंचायत पुसौर में भाजपा समर्थित हुए सभापति के लिए निर्वाचित
रायगढ़:- छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा – 47(1)सहपठित छत्तीसगढ़ जनपद पंचायत के स्थायी समितियां में सदस्यों व सभापतियों के निर्वाचन जनपद पंचायत पुसौर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों के उपस्थिति में किया गया। जिसमें सामान्य प्रशासन में सभापति हेमलता हरिशंकर चौहान (अध्यक्ष), कृषि समिति में सभापति मुक्तेश्वर पंडा, शिक्षा समिति सभापति खीर मति चौहान(उपाध्यक्ष), संचार एवं संकर्म समिति सभापति कृष्णा प्रधान व सहकारिता एवं उद्योग हेमालिनी चौहान निर्वाचित हुए। सभी जनपद सदस्यों ने उक्त स्थायी समिति के सभापति निर्वाचित को लेकर प्रशंसा जाहिर की है। जनपद अध्यक्ष हेमलता चौहान ने कहा कि आज दिनांक 9/04/25 को जनपद पंचायत पुसौर के स्थायी समितियों का निर्वाचन हुआ है। उक्त निर्वाचन में सभी जनपद सदस्यों की उपस्थिति रही है। स्थायी समिति बनने से सभापतियों को जो भी विभाग की जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी पूर्वक शासन के योजनाओं को क्रियान्वयन करेंगे। हेमलता ने कहा की वैसे सभी जनपद सदस्य मिलकर क्षेत्र में विकास कार्य सहित जनहित हितग्राहीमूलक कार्यों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन तिहार में अधिक रूप से शामिल होने के लिए शासन के योजनाओं का लाभ लेने के लिए पात्र हित ग्राहियों को आवेदन देकर मांग करने की बात कही। जिससे शासन की योजनाओं का लाभ छुटे हुए पात्र हितग्राहियों को मिल सके।



