LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यविश्व

तहसीलदार पटवारी और क्रेता विक्रेता पर एफ आई आर कराने की मांग

तहसीलदार पटवारी और क्रेता विक्रेता पर एफ आई आर कराने की मांग
रायगढ़:– आये दिन रायगढ़ तहसील राजस्व में जमीन खरीद बिक्री मामला को लेकर विवाद बना ही रहता है। फिर एक बार मामला आया केलो बिहार का जो सिविल कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखाकर तहसीलदार द्वारा केलो बिहार की ढाई एकड़ सरकारी जमीन किसी दूसरे के नाम पर कर देने वाले मामले में पीड़ित पक्ष ने सोमवार को तहसील कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कलेक्टर को भी शिकायती ज्ञापन दिया है। जिसमे तहसीलदार पटवारी और सबंधितो पर एफ आई आर दर्ज कराने की मांग के साथ केलो बिहार समिति की जमीन का नामांतरण व रजिस्ट्री निरस्त करने की मांग की है।
केलो बिहार समिति की ढाई एकड़ जमीन को अतिक्रमण कारी के नाम पर नामांतरण कर देने और उसकी बिक्री व रजिस्ट्री हो जाने के मामले में कलेक्टोरेट से लेकर तहसील दफ्तर में हड़कंप मचा हुआ है। सोमवार को इस में पीड़ित पक्ष ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई और कलेक्टर से मिलकर दस्तावेजों के साथ शिकायत भी की । ज्ञापन के अनुसार सिविल कोर्ट के आदेश को दर किनार कर पटवारी और तहसीलदार ने मिलीभगत कर इस मामले में केलो बिहार समिति की करोड़ों की जमीन का अवैधानिक तरीके से नामांतरण कर दिया । जिसके बाद करीब 50 करोड़ की सरकारी जमीन महज 3.7 करोड़ में मनीष देवागन को बेच भी दी गई।
इसलिए इस मामले में संबंधितो पर एफ आई आर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई करने की मांग की गई है। वही अवैधानिक नामांतरण और रजिस्ट्री को भी निरस्त करने की मांग की है।
बताया जाता है की मामले में कलेक्टर कार्तिकेया गोयल बेहद नाराज है। सोमवार को उन्होंने इस मामले में आला अधिकारियों को अपने चेंबर मे बुलाया और जमकर लताड़ भी लगाई है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button