भाजपा प्रत्याशी महेश साहू का धुंआधार जनसंपर्क जारी… युवाओं ने जगह जगह किया स्वागत

भाजपा प्रत्याशी महेश साहू का धुंआधार जनसंपर्क जारी… युवाओं ने जगह जगह किया स्वागत
रायगढ़:- खरसिया विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन की लहर चल रही है। वही भाजपा विधायक प्रत्याशी महेश साहू के समर्थन में क्षेत्र के मतदाताओं में एक नई आस देखने के लिए मिल रहा है। ग्रामीण महिलाओं और युवाओं का कहना है की पांच वर्ष तक खरसिया क्षेत्र में निष्क्रियता प्रतिनिधित्व का दंश झेलते हुए आ रहे है। जहा क्षेत्र का विकास थम गई हैऔर युवाओं का कौशल शिक्षा क्षेत्र पूरी तरह से पिछड़ चुकी है। महेश साहू के चुनावी मैदान में आने से कांग्रेस का फतह खत्म होने की कगार पर है। सूपा क्षेत्र के ग्राम गोर्रा निवासी कैलाश श्रीवास ने कहा की महेश साहू बहुत बेहतरीन सामाजिक कार्यकर्ता है जिन्होंने बिना विधायक रहे भी गांव गांव में बच्चे युवा,महिलाओ और बुजुर्ग व्यक्तियों के एक अच्छा जनसेवक के रूप में उनके दिलों में राज करते है और 24 घंटा क्षेत्र में लोगो के सेवा में लगे रहते है। वर्तमान विधानसभा चुनाव में विधायक के परिवर्तन को लेकर बयार चल रही है।
सूपा मंडल क्षेत्र के ग्राम गोर्रा, केनसरा, बुलाकी, तेतला, कौवाताल, बासनपाली, रुचिदा, सुर्री, बुनगा,टपरदा, बुनगा में जनसंपर्क के दौरान सैकड़ो युवा और महिलाओ ने बाजे गाजे व फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। महेश साहू ने घर घर पहुंचकर लोगो से आशीर्वाद मांगा और एक बेहतरीन जनसेवक के रूप में मौका देने की बात कही।



