LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

वार्ड क्रमांक 24 से भारती राय ने भाजपा से की पार्षद टिकट की मांग

रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी की सदस्य बनकर 24 साल से सक्रिय राजनीति में अपना योगदान देने वाली वार्ड नंबर 24 के भारती राय ने बी जे पी से अपनी दावेदारी ठोकी है। उसका कहना है कि अगर भाजपा उसे सेवा का अवसर प्रदान करती है तो पार्टी के प्रति समर्पित रहकर जनहित में कार्य करती रहेगी परंतु अगर किसी कारणवश पार्टी उसे इस लायक नहीं समझती है तो वह निर्दलीय लड़कर जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करेगी। श्रीमती राय ने यह भी कहा कि राजनीतिक गलियारों में रहकर वह पिछले 24 साल से अपने वार्ड विकास के लिए जनहित का कार्य करती आ रही है। श्रीमती राय एक सामाजिक चेहरा है। उन्होंने गरीब महिला एवं वृद्धों के लिए वृद्धा पेंशन , राशन कार्ड बनाने के लिए हमेशा सहयोग किया है। साथ ही वार्ड की सड़क , पानी , बिजली छोटी बड़ी समस्याओं का निराकरण कराने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि महतारी वंदन के लिए महिलाओं को घर घर जाकर जानकारी पहुंचाई और आवेदन करने में सहयोग प्रदान की है। वार्ड वासी के बीच एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button