LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविश्व

छत्तीसग‍ढ़ आईएएस एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, निहारिका बारिक सिंह बनीं अध्यक्ष

अमित कटारिया उपाध्यक्ष, रजत कुमार सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी निहारिका बारिक सिंह को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, अमित कटारिया को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा, रजत कुमार को सचिव और अभिजीत सिंह को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संघ के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष को कार्यकारिणी के शेष सदस्यों के चयन का अधिकार दिया है।

नई कार्यकारिणी के गठन से एसोसिएशन में नई ऊर्जा के साथ प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button