खरसिया में परिवर्तन की बयार — अब निर्णायक मोड़ पर!

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में अब परिवर्तन की स्पष्ट बयार चल रही है। हमने दो चुनावों में देखा है कि किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के मेहनतकश कार्यकर्ताओं ने एक-एक विचार, राष्ट्रहित और जनहित के मुद्दों को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचाया है।
लेकिन अब समय आ गया है कि इस परिवर्तन को नेतृत्व की शक्ति मिले। खरसिया को एक ऐसे मजबूत और दबंग नेतृत्व की ज़रूरत है, जो बिना झिझक जनता की बात को मजबूती से रख सके — एक ऐसा चेहरा जैसा कि नरेश पटेल जैसे जननेता, जो जनहित को सर्वोपरि रखते हुए काम करें।
खरसिया ने दो बार यह दिखा दिया है कि जनता निष्क्रियता से तंग आ चुकी है। लगातार दो चुनावों में भाजपा के पक्ष में मतदान इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है — निष्क्रिय नेतृत्व का अंत और सक्रिय, जवाबदेह नेतृत्व की शुरुआत।
आगामी चुनाव में जनता का यही रुझान निश्चित रूप से भाजपा की जीत और निष्क्रियता की हार में बदलने वाला है।
✊ अब वक्त है निर्णायक कदम उठाने का।
अब वक्त है परिवर्तन को साकार करने का।
अब वक्त है खरसिया को सक्रिय नेतृत्व देने का।



