जोरापाली हाउसिंग बोर्ड में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग सिँह देव


तारापुर मंडल/जोरापाली, रायगढ़ |
आज ग्राम पंचायत जोरापाली स्थित हाउसिंग बोर्ड परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री अरुणधर दीवान, खरसिया नगर निगम अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गुरुपाल भल्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री एवं कुसमुरा सरपंच श्री सनत नायक, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री लोचन पटेल, मंडल अध्यक्ष श्री गौरी शंकर पटेल, सरपंच जोरापाली श्री जलेश्वर बरेठ, कोसमनारा सरपंच श्री कमलेश डनसेना, उपसरपंच धनागर श्री लक्ष्मीनारायण पटेल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व सम्माननीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर जनजागरूकता फैलाना और मातृत्व के प्रति सम्मान प्रकट करना रहा। वृक्षारोपण के दौरान सभी अतिथियों ने अपने-अपने हाथों से पौधरोपण कर अभियान को गति दी।
अंत में सभी उपस्थितजनों ने इस नेक कार्य को जनांदोलन बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणादायी संदेशों के साथ हुआ।



