LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

दुखद समाचार : पद्म श्री हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

दुखद समाचार : पद्म श्री हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे का निधन

छत्तीसगढ़ के साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। देश-प्रदेश में हास्य कविता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले, पद्म श्री सम्मानित सुप्रसिद्ध कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

डॉ. दुबे न केवल हास्य रस के बेमिसाल कवि थे, बल्कि उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज की विसंगतियों को भी व्यंग्यात्मक शैली में उजागर कर जनमानस को सोचने पर विवश किया। उनकी कविताएं गुदगुदाने के साथ-साथ गहरा सामाजिक संदेश भी देती थीं।

उनका जाना साहित्यिक जगत, कला संस्कृति एवं विशेषकर छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button