ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

सरकारी दफ्तरों तक सिमटे संविधान का सम्मान होने लगा है जन जन मे . यूँ ही नहीं कहलाता भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतंत्र . पुसौर और कोतासुरा मे मनाया गया संविधान दिवस

 

पुसौर तहसील मुख्यालय सहित ग्राम कोतासुरा मे भी संविधान उत्सव की तर्ज.पर मनाया गया जहाँ संविधान के उद्देशिका का पठन के उपरांत संविधान के दशा और दिशा पर विस्तृत चर्चा हुई वहीं पुसौर के कार्यक्रम मे किशोर कसेर और कोतासुरा के आयोजन मे मुख्य भूमिका सीताराम चौहान ने निभाई जिसमे इस प्रतिनिधि के अलावा रविशंकर भारद्वाज मोतीलाल बर्मन तुलसीदास जोल्हे पालुराम भारद्वाज राकेश भारती भी शामिल हुए जबकि मंच संचालन प्रेम गुप्ता एवँ दाशरथी जाँगडे ने किया । गौरतलब है कि प्रगतिशील सतनामी समाज के अध्यक्ष रविशंकर भारद्धाज ने जिस अंदाज मे सस्वर याद उद्देशिका का पाठ कराया वह सराहनीय था
इस अवसर पर भारतीय संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर को सभी ने शिद्दत से याद किया और उनके प्रति विनम्र कृतज्ञता ज्ञापित करी ।
पत्रकार शिव राजपूत

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button