LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

कौवाताल गांव में तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, सरपंच सहित ग्रामीणों ने प्रशासन से की तत्काल बहाली की मांग

रायगढ़, 28 जुलाई 2025:
जिले के ग्राम कौवाताल में बीते 23 जुलाई को आए तेज आंधी-तूफान के कारण गांव की मुख्य बस्ती की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई है। इस संबंध में ग्रामवासियों ने जिला कलेक्टर रायगढ़ को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि साइक्लोन आंधी-तूफान के कारण बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं, जिससे खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है और गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। नल जल योजना भी बंद हो गई है, जिससे पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है। स्थिति दिनों दिन गंभीर होती जा रही है।

ग्रामवासियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मुख्य बस्ती में शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके।
जिससे कलेक्टर कों जानकारी दिए जिनमें सरपंच खुशबू कुंजराम पटेल, उप सरपंच गीता साहू, एवं अन्य ग्रामीण जैसे घनश्याम साहू, बालाराम साहू, मदन साहू ग्रामीण शामिल हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button