LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भाजपा नेता सनत नायक ने श्रद्धांजलि अर्पित कर जताया शोक

पुसौर :खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल ग्राम बड़े भंडार में आयोजित दशकर्म कार्यक्रम में भाजपा नेता सनत नायक ने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता यशवंत प्रधान के चाचा हिंद किशोर प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर भाजपा नेता कुंज राम प्रधान, गौरीशंकर पटेल, कमलधर नायक, यशवंत प्रधान सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करते हुए परिवारजनों को इस कठिन समय में संयम रखने का संदेश दिया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button