LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

राज्यपाल ने किया 40वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

रायगढ़, 27 अगस्त 2025। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना कर 40वें चक्रधर समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

समारोह के दौरान राज्यपाल ने संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि कला और साहित्य के क्षेत्र में राजा चक्रधर सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी स्मृतियों को चक्रधर समारोह के माध्यम से संरक्षित करना हम सभी के लिए गर्व की बात है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button