श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव 4 सितंबर को जनसंपर्क कर जनता से हुए रूबरू!

रायगढ़/चंद्रपुर।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट श्रीमति संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने 4 सितम्बर 2025 को चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पहुँचकर सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों में सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने कई स्थानों पर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा स्थानीय परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात की।
प्रमुख गतिविधियाँ :
1. निवास हरदी महानदी सदन में चंद्रपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों से आए परिवारजनों से सौजन्य मुलाकात।
2. ग्राम मड़वा में स्व. त्रिलोचन निषाद (भतीजा बूथ अध्यक्ष) के दशकर्म पश्चात शोक संवेदना व्यक्त।
3. ग्राम किरारी में श्री मुकेश पटेल के पुत्र के दशकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित।
4. ग्राम रेड़ा में श्री बादल पटेल के छोटे भाई के दशकर्म में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि।
5. ग्राम जवाली में सरपंच श्रीमती हेमंती मनीष पटेल से सौजन्य भेंट।
6. ग्राम जवाली में श्री गोपाल पटेल के पिता जी के दशकर्म पश्चात शोक संवेदना व्यक्त।
7. ग्राम साराडीह में श्री योद्धा राम जायसवाल के पिता जी के दशकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि।
8. ग्राम सकराली में जनपद सदस्य श्री विमल खूंटे के पिता जी के दशकर्म में शामिल होकर श्रद्धांजलि।
9. ग्राम केनाभांठा में श्री लालचंद पटेल की माता जी एवं श्री हीरालाल पटेल की पत्नी के दशकर्म में सम्मिलित होकर शोक संवेदना।
10. नगर पंचायत डभरा में पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री घासी अग्रवाल एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष श्री प्रीतम अग्रवाल के नवीन प्रतिष्ठान आशीर्वाद रेस्टोरेंट का उद्घाटन कर बधाई दी।
इन कार्यक्रमों में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों एवं ग्रामवासियों ने सक्रिय सहभागिता की।
अंत में श्रीमती संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव ने सभी के सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। 🙏



