वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने ग्वालियर पहुंचकर स्व. कीर्ति नारायण द्विवेदी को दी श्रद्धांजलि!

ग्वालियर। हरिभूमि समाचार पत्र समूह के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पिताजी स्व. कीर्ति नारायण द्विवेदी जी की स्मृति में ग्वालियर में आयोजित प्रार्थना सभा में मंगलवार को छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी पहुंचे। मंत्री चौधरी ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि स्व. द्विवेदी जी का जीवन सादगी, संस्कार और उच्च मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था। उनका योगदान परिवार और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। मंत्री चौधरी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन समय में शक्ति और धैर्य प्रदान करें।
प्रार्थना सभा में पत्रकारिता, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने स्व. द्विवेदी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
ॐ शांति।



