ब्रेकिंग न्यूज़

पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बने मनोरंजन साहू, रायगढ़ में हर्ष का माहौल!

रायगढ़ :-भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ के जिलाध्यक्ष पद पर श्री मनोरंजन साहू की नियुक्ति से जिलेभर में हर्ष और उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया है। संगठन द्वारा उनके लंबे अनुभव, सक्रिय संगठनात्मक भूमिका तथा समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय को संगठन की मजबूती की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

श्री साहू वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं और विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आमजन तक पहुँचाने का कार्य करते रहे हैं। पिछड़ा वर्ग समाज के बीच उनकी सशक्त पकड़, सरल स्वभाव एवं जनसेवा के प्रति निष्ठा उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है। संगठन को उनसे अपेक्षा है कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अधिक सशक्त एवं सक्रिय भूमिका निभाएगा।

उनकी नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि श्री साहू के नेतृत्व में संगठनात्मक गतिविधियाँ तेज होंगी और समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से पार्टी मंच पर रखा जाएगा। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पिछड़ा वर्ग समाज तक पहुँचाने में मोर्चा निर्णायक भूमिका निभाएगा।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों ने श्री साहू को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने उनके सफल, सक्रिय एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा रायगढ़ में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button