सूपा मंडल पूर्व भाजपा महामंत्री परदेशी रात्रे के पिताजी के दशकर्म में पहुँचे सनत नायक!

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रनभाठा में भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता एवं सूपा मंडल के पूर्व महामंत्री परदेशी रात्रे के पिताजी स्व. जोगीराम रात्रे जी के दशकर्म कार्यक्रम में जिला भाजपा संगठन के कोषाध्यक्ष सनत नायक साथियों सहित शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जोगीराम रात्रे जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार को दुःख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए सनत नायक ने कहा कि स्व. जोगीराम रात्रे जी का निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, कर्मठ एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जीवन परिवार, समाज और संस्कारों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहा। ऐसे संस्कारवान व्यक्ति का जाना हम सभी के लिए गहरा आघात है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
दशकर्म कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, मंडी अध्यक्ष भरत पटेल, गौरी शंकर पटेल, डोल नारायण गुप्ता, महामंत्री गौतम गुप्ता, विद्यानंद प्रधान, सरपंच वेदप्रकाश साव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



