भाजपा महिला मोर्चा रायगढ़ जिला की कमान मधुलता पटेल के हाथों में!

रायगढ़ :- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई है। इसी क्रम में भाजपा महिला मोर्चा रायगढ़ जिला संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अधिवक्ता श्रीमती मधुलता पटेल को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है।
श्रीमती मधुलता पटेल वर्ष 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य बनीं और तब से निरंतर पार्टी की रीति-नीति, सिद्धांतों एवं जनकल्याणकारी विचारों को आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त रहा, जिसके अंतर्गत उन्होंने संगठनात्मक कार्यों को मजबूती प्रदान की।
वर्ष 2019 में वे सूपा मंडल मंत्री, सेवा पखवाड़ा की सहसंयोजक तथा चपले मंडल में सर अभियान की संयोजक रहीं, जहां उन्होंने अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता के साथ निर्वहन किया।
अपनी नियुक्ति पर श्रीमती मधुलता पटेल ने कहा कि भाजपा द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपा जाना उनके लिए गर्व का विषय है। इसका श्रेय उन्होंने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा के सहयोग और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए महिला सशक्तिकरण और पार्टी विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
उनकी नियुक्ति से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।



