ब्रेकिंग न्यूज़

पटेलपाली के पास हाइवा – मोटरसाइकिल की भिड़ंत, महिला की मौके पर मौत ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मुआवजे की मांग!

रायगढ़ :- जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलपाली नहर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार हाइवा और मोटरसाइकिल के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेवती महंत पति दयानिधि महंत ग्राम पुटका पुरी, मोटरसाइकिल पर सवार दंपति अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे हाईवा ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और सड़क पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने डम्फर चालक की गिरफ्तारी, वाहन मालिक पर कड़ी कार्रवाई तथा मृतक महिला के परिजनों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। चक्का जाम के कारण मार्ग पर आवागमन बाधित रहा।

सूचना पर जुटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिए जाने पर चक्का जाम समाप्त कराया गया।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button