LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया विधानसभा में छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को मजबूती, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का संगठन विस्तार तेज!


रायगढ़ :-छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान के लिए संघर्षरत छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इस क्रम में खरसिया विधानसभा के खरसिया खंड के उपाध्यक्ष पद पर युवा सामाजिक कार्यकर्ता महेश पटेल को नियुक्त किया गया है। वहीं ग्राम चपले से चंद्रा पटेल, टेमटेमा से शिव महंत और बेंदो झरिया से करन साहू को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों के बाद क्षेत्र में जोश और उत्साह का माहौल है। खासकर युवाओं और आमजनता में यह संदेश साफ गया है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अब केवल बातें नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर मजबूत और सक्रिय नेतृत्व खड़ा कर रही है। जिन युवाओं को दायित्व सौंपा गया है, वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों, जनसमस्याओं और छत्तीसगढ़िया हितों की लड़ाई में सक्रिय रहे हैं। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया है।
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का स्पष्ट उद्देश्य है—छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया का नेतृत्व, छत्तीसगढ़िया के हाथों में। खरसिया विधानसभा क्षेत्र में अब तक निष्क्रिय और जनता से कटे हुए नेतृत्व से लोग निराश थे। लेकिन नए, ऊर्जावान और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाकर पार्टी ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में खरसिया की राजनीति में बड़ा बदलाव तय है।


संगठन विस्तार से यह भी साफ हो गया है कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी अब गांव-गांव, बूथ-बूथ तक अपनी पकड़ मजबूत करेगी। जल, जंगल, जमीन, रोजगार, शिक्षा और स्थानीय अधिकारों को लेकर पार्टी की आवाज और तेज होगी। क्षेत्र के लोगों को अब उम्मीद है कि आने वाले समय में खरसिया विधानसभा से एक सशक्त, ईमानदार और छत्तीसगढ़िया सोच वाला नेतृत्व उभरकर सामने आएगा।
कुल मिलाकर, इन नियुक्तियों ने खरसिया में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी को नई ऊर्जा दी है और यह तय माना जा रहा है कि निष्क्रिय राजनीति के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button