शालिनी राजपूत के रायगढ़ दौरे से हस्तशिल्प को मिला संबल, महिला मोर्चा में दिखा उत्साह!

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं प्रदेश युवा मोर्चा कन्या शक्ति सह संयोजक आयुषी पाण्डेय का रायगढ़ प्रवास भाजपा महिला मोर्चा के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में पुष्पहार से भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शालिनी राजपूत एवं आयुषी पाण्डेय महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ अटल परिसर पहुँचीं, जहाँ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत दोनों अतिथियों ने महिला मोर्चा की टीम के साथ हस्तशिल्पी ग्राम एकताल का दौरा किया। यहाँ उन्होंने रायगढ़ की पारंपरिक झारा हस्तकला को नजदीक से देखा और शिल्पकारों से सीधा संवाद कर इस कला की निर्माण प्रक्रिया, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय कलाएं राज्य की सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महिला शिल्पकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में हस्तशिल्प का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश युवा मोर्चा कन्या शक्ति सह संयोजक आयुषी पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि परंपरागत कलाओं से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार और मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है।

भाजपा जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में हुए संगठित स्वागत एवं कार्यक्रम व्यवस्था से दोनों अतिथि अत्यंत प्रभावित नजर आईं। उन्होंने रायगढ़ महिला मोर्चा की सक्रियता, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों की खुले मंच से प्रशंसा की। इस दौरे से जिले में हस्तशिल्प संरक्षण और महिला सहभागिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। Jरायगढ़ में हस्तशिल्प को मिला नया मंच, शालिनी राजपूत के दौरे से महिला मोर्चा में उत्साह
रायगढ़।
छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत एवं प्रदेश युवा मोर्चा कन्या शक्ति सह संयोजक आयुषी पाण्डेय का रायगढ़ प्रवास भाजपा महिला मोर्चा के लिए उत्साहवर्धक रहा। उनके आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह में पुष्पहार से भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम के पश्चात शालिनी राजपूत एवं आयुषी पाण्डेय महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ अटल परिसर पहुँचीं, जहाँ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई। इसके उपरांत दोनों अतिथियों ने महिला मोर्चा की टीम के साथ हस्तशिल्पी ग्राम एकताल का दौरा किया। यहाँ उन्होंने रायगढ़ की पारंपरिक झारा हस्तकला को नजदीक से देखा और शिल्पकारों से सीधा संवाद कर इस कला की निर्माण प्रक्रिया, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक एवं जनजातीय कलाएं राज्य की सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने महिला शिल्पकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में हस्तशिल्प का महत्वपूर्ण योगदान है।
प्रदेश युवा मोर्चा कन्या शक्ति सह संयोजक आयुषी पाण्डेय ने महिला सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि परंपरागत कलाओं से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण, बाजार और मंच उपलब्ध कराना आवश्यक है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मधुलता पटेल के नेतृत्व में हुए संगठित स्वागत एवं कार्यक्रम व्यवस्था से दोनों अतिथि अत्यंत प्रभावित नजर आईं। उन्होंने रायगढ़ महिला मोर्चा की सक्रियता, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों की खुले मंच से प्रशंसा की। इस दौरे से जिले में हस्तशिल्प संरक्षण और महिला सहभागिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उक्त मुलाकात दौरा कार्यक्रम मे
प्रदेश पदाधिकारी गण शीला तिवारी , पूनम सोलंकी , सुषमा खलखो, शोभा शर्मा , भाजपा महिला मोर्चा मंजुलता नायक, सविता उपाध्यक्ष,सावित्री मिश्रा, विनिया कारमोरे, नेहा देवांगन,लक्ष्मी वैष्णव, पंकजलता, दीपमाला, वीणा चौथा, उमा उपाध्याय एवं अन्य महिला मोर्चा टीम उपस्थिति रही!



