LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़

सांसद राधेश्याम राठिया के अनुशंसा व सरपंच डिग्री लाल सिदार के प्रयास से तारापुर में लगा 63 HP ट्रांसफार्मर

 


रायगढ़। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तारापुर में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। गांव में दो बस्तियों की बिजली सप्लाई के लिए मात्र 25 HP का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो बढ़ते विद्युत भार को वहन करने में सक्षम नहीं था। इसके चलते ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो रहा था और अंततः मांड नदी किनारे स्थापित ट्रांसफार्मर को विद्युत विभाग द्वारा हटा दिया गया।

ट्रांसफार्मर हटने के बाद गांव में बिजली पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होने लगा। ग्रामीणों को पेयजल, कृषि कार्य और घरेलू जरूरतों के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस गंभीर समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत तारापुर के भाजपा समर्थित सरपंच डिग्री लाल सिदार ने पहल करते हुए रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया को स्थिति से अवगत कराया।
मामले की जानकारी मिलते ही सांसद राधेश्याम राठिया ने तत्परता दिखाते हुए विद्युत विभाग को आवश्यक निर्देश दिए और 25 HP ट्रांसफार्मर के स्थान पर अधिक क्षमता वाला 63 HP ट्रांसफार्मर लगाने की अनुशंसा की। सांसद की अनुशंसा और सरपंच के सतत प्रयासों के फलस्वरूप विद्युत विभाग ने शीघ्र कार्रवाई करते हुए ग्राम तारापुर में 63 HP का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया।
नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में पुनः सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। इस कार्य के लिए ग्रामवासियों ने सांसद राधेश्याम राठिया एवं सरपंच डिग्री लाल सिदार का आभार व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button