LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

तारापुर में सजी शुभकामनाओं की महफिल: वित्त मंत्री ओपी चौधरी की माताश्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

रायगढ़/तारापुर:
खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तारापुर में आयोजित विवाह आशीर्वाद समारोह में शुभकामनाओं और आशीर्वाद का खास माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर ओपी चौधरी की माताश्री कौशल्या देवी चौधरी विशेष रूप से शामिल हुईं।
उन्होंने भाजपा नेता नरेश डनसेना के सुपुत्र  शैलेष (वर )और पूजा(वधु )को सुखमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही, जिससे आयोजन और भी गरिमामय बन गया।
पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। अतिथियों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सफल और खुशहाल जीवन के लिए शुभाशीष दिए।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button