अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल ने की जिला पंचायत रायगढ़ में ध्वजारोहण !

रायगढ़। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला पंचायत कार्यालय रायगढ़ में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गवेल उपस्थित रहीं। उनके द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र प्रकाश गवेल, सभी सम्मानित जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने जिले के समग्र विकास, सुशासन तथा जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। पूरे जिला पंचायत परिसर में उत्साह, उमंग और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।


