LIVE TVब्रेकिंग न्यूज़राज्य

रायगढ़ -किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ अनावरण

आज दिनांक 12.02.2024 को नगर के किरोड़ीमल कला एवं विज्ञान महाविद्यालय (डिग्री कॉलेज) में विद्या की देवी मां सरस्वती की मनमोहक प्रतिमा का अनावरण वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजन के साथ हुआ। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय श्री प्रेमशंकर जी सिदार, प्रांत प्रचारक छ.ग. प्रांत एवं मुख्य यजमान के रूप में श्रीमती बैस मैडम प्राचार्य डिग्री कॉलेज की गरिमामयी उपस्तिथि रही।कार्यक्रम का समापन में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा मां सरस्वती की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ किया गया।आज के इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की रायगढ़ नगर इकाई एवं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में शिवशंकर विभाग संगठन मंत्री , सौरभ नामदेव एबीवीपी जिला सह संयोजक सहित एबीवीपी नगर कार्यकारिणी एवं महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्र छात्राओं की उपस्तिथि रही।

उक्त जानकारी नगर प्रचार प्रमुख अनिरुद्ध भट्ट द्वारा प्रेषित की गई

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button