तारापुर मंडल भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव का किया पुतला दहन!


रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी संगठन तारापुर मंडल भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में कोतरा बाजार चौक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा के झंडे और बैनर लेकर जोरदार नारे लगाए – “राहुल-तेजस्वी मुर्दाबाद”, “भारत माता की जय”, “मोदी जी आगे बढ़ो – हम तुम्हारे साथ हैं”।

बताया गया कि बीते दिनों बिहार में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की माता जी के प्रति बिहार मे राहुल और तेजस्वी के नेतृत्व मे अभद्र टिप्पणी की गई थी। इस निंदनीय बयानबाजी का विरोध दर्ज कराने हेतु भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तीव्र आक्रोश व्यक्त करते हुए दोनों नेताओं का पुतला दहन किया।
इस कार्यक्रम में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता तारापुर मंडल के पदाधिकारी तथा युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान बाजार चौक मे देशभक्ति और राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव विरोध के नारों से गूंज उठा।



