सूपा मंडल के ग्राम पंचायत बुनगा में गांधी जयंती पर बापू को किया गया याद !

LIVE TV देश ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राज्य

रायगढ़। सुपा मंडल के ग्राम पंचायत बुनगा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरपंच एवं भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री वेद प्रकाश साव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने बापू के विचारों को स्मरण किया।कार्यक्रम में गांधीजी के अहिंसा परमो धर्म, स्वराज और स्वदेशी के सिद्धांतों पर जोर देते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन दर्शन आज भी समाज को सेवा, सत्यनिष्ठा और सद्भाव के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि गांधीजी के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य जारी रहेगा।

Editor Hemsagar shrivas