ब्रेकिंग न्यूज़

खरसिया विधानसभा क्षेत्र परिसीमन हो या मत, आगामी चुनाव में भाजपा का नेतृत्व समीकरणों में मजबूत!

खरसिया विधानसभा क्षेत्र: परिसीमन हो या मत, आगामी चुनाव में भाजपा का नेतृत्व समीकरणों में मजबूत!

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो चुकी हैं। यहाँ की जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके नेतृत्व को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लागू हो रही योजनाएँ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जनसमर्थन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराने, महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने, किसानों की सुगमता पूर्वक धान खरीदी सुनिश्चित करने जैसे कार्यों ने स्थानीय जनता के मन में विश्वास को मजबूत किया है। वहीं आने वाले समय में युवाओं के लिए आईटी सेक्टर से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं और लड़कियों को हुनर आधारित प्रशिक्षण देने हेतु गुरुकुल की दिशा में चल रहे प्रयासों ने भी भाजपा के पक्ष में वातावरण बनाया है।
जमीन की खरीदी-बिक्री में रजिस्ट्री प्रक्रियाओं को सरल किया जाना तथा आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी भाजपा नेतृत्व की उपलब्धियों में गिना जा रहा है। गाँव-गाँव जाकर जनता से संवाद करने वाले कार्यकर्ता यह दावा कर रहे हैं कि वर्तमान शासन की योजनाओं ने हर तबके को सीधा लाभ पहुंचाया है।

स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चाहे परिसीमन की स्थिति बने या चुनावी समीकरणों में बदलाव आए, वर्तमान परिस्थितियाँ भाजपा के लिए अनुकूल दिख रही हैं। हालांकि, संगठन ने अपने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चुनावी माहौल में उत्साह बनाए रखते हुए धैर्यता और शालीनता के साथ शासन की योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना ही प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए।

खरसिया विधानसभा के मतदाताओं की उम्मीदें इस बार विकास के रफ्तार से जुड़ी दिखाई दे रही हैं और इसी कारण भाजपा नेतृत्व के प्रति उनका झुकाव और अधिक मजबूत होता नजर आ रहा है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button