LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

नव वर्ष 2026 पर भाजपा के सक्रिय छाया कार्यकर्ता हेम सागर श्रीवास(पत्रकार) का संदेश — सुरक्षित रहें, नियमों का पालन करें, अपनों संग मनाएँ खुशियाँ!

रायगढ़/खरसिया। नव वर्ष 2026 के आगमन से भाजपा के छाया कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता हेम सागर श्रीवास (पत्रकार) ने खरसिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त आम जनता को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि नया साल नई उम्मीदों, नए संकल्पों और बेहतर भविष्य का प्रतीक होता है। ऐसे में हम सभी को सकारात्मक सोच के साथ नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए।
हेम सागर श्रीवास ने अपने संदेश में कहा कि “नव वर्ष 2026 की शुरुआत होने वाली है। इस अवसर पर मैं, हेम सागर श्रीवास (पत्रकार), भाजपा छाया कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, खरसिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता को नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ। ईश्वर से कामना है कि यह नया साल आप सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।”
उन्होंने विशेष रूप से नव वर्ष के जश्न को लेकर आम नागरिकों से जिम्मेदार और सुरक्षित व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्यौहार की खुशी तब और बढ़ जाती है, जब हम और हमारे अपने सुरक्षित रहते हैं। नए साल का जश्न मनाते समय कुछ महत्वपूर्ण बातों का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
हेम सागर श्रीवास ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नशा न करें। नशे की हालत में वाहन चलाना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि यह स्वयं की और दूसरों की जान के लिए भी बेहद खतरनाक हो सकता है। उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा है, इसलिए हेलमेट, सीट बेल्ट और गति सीमा का पालन अवश्य करें।
उन्होंने लोगों से अपील की कि नव वर्ष का उत्सव अपनों के साथ घर पर रहकर मनाएँ, खुशियाँ बाँटें और हुड़दंग व अनावश्यक शोर-शराबे से दूर रहें। अंत में उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार नागरिक बनकर ही हम नए साल को सही मायनों में सार्थक बना सकते हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button