LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

विधायक रामकुमार यादव के प्रयासों से चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को मिली ऐतिहासिक मंजूरी!


सक्ति :चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकुमार यादव के सतत प्रयासों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का सकारात्मक परिणाम अब क्षेत्रवासियों को मिलने लगा है। विधायक रामकुमार यादव की पहल पर चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामीण अंचलों को जोड़ने के लिए नए सड़क निर्माण, चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्यों हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
विधायक रामकुमार यादव के प्रयास से डभरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छुरीपाली से बड़े कटकोनी (कराखाई) एवं ठाकुरपाली से सेमराडीह तक लगभग 12 किलोमीटर लंबाई की सड़क के चौड़ीकरण एवं नवीनीकरण कार्य के लिए 15 करोड़ 29 लाख 67 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गांवों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य व व्यापारिक गतिविधियों में सुविधा मिलेगी।


इसी क्रम में देवरघटा -बरतूंगा से होते हुए तुलसीडीह, अंडा, चरौदा, स्कूल, लिमगांव, अडभार, दरीमुड़ा, तौलीपाली, झर्रा होते हुए सपिया नहर पार जीरो प्वाइंट तक 21.83 किलोमीटर लंबाई की सड़क निर्माण हेतु 25 करोड़ 82 लाख 11 हजार रुपये की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग साबित होगी, जिससे दूरस्थ गांव मुख्य मार्ग से जुड़ सकेंगे।
विधायक रामकुमार यादव द्वारा नहर किनारे सड़क मार्ग का डामरीकरण कार्य भी कराया जा चुका है, जिससे किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विधायक यादव लगातार जमीनी स्तर पर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहे हैं और चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।
क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक रामकुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। ग्रामीणों में सड़क स्वीकृति की खबर से खुशी का माहौल है और लोग इसे चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मान रहे हैं।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button