गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर बंगला परिसर में किया ध्वजारोहण

रायगढ़, 26 जनवरी 2026/
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर बंगला परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिसमें उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी देकर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की!

इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी उपस्थितजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, जिनका ईमानदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में स्टेनो टू कलेक्टर श्री संदीप यादव सहित पुलिस विभाग के जवान उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन एवं गरिमामय वातावरण बना रहा। ध्वजारोहण कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।



