महिला सशक्तिकरण और युवा भविष्य का बजट : मधुलता पटेल

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र सूपा मण्डल के चिखली बूथ में सुना गया देश का वित्तीय बजट l देश के वित्तीय बजट का सीधा प्रसारण सुना गया!आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया lभारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाअध्यक्ष मधुलता पटेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और युवा उत्थान का ऐतिहासिक बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक ठोस और दूरदर्शी कदम है।

मधुलता पटेल ने कहा कि केंद्रीय बजट में युवाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है, साथ ही महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए गए हैं। लोकल लेवल पर स्किल ट्रेनिंग को बढ़ावा देकर सरकार ने महिलाओं को घर के पास ही हुनर और रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगी। 
उन्होंने कहा कि स्किल डेवलपमेंट, इंटर्नशिप और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं से छात्राओं और युवतियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव मिलेगा, जिससे रोजगार पाने में आसानी होगी। यह बजट पढ़ाई और नौकरी के बीच की दूरी को कम करने वाला है।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्टार्टअप और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली घोषणाएं महिलाओं को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करेंगी। डिजिटल एजुकेशन और टेक्नोलॉजी स्किल पर दिया गया फोकस महिलाओं को नए जमाने की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट केवल शहरी महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव-गांव तक स्किल ट्रेनिंग और रोजगार पहुंचाने का रोडमैप प्रस्तुत करता है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे परिवार व समाज की आर्थिक रीढ़ बनेंगी।
मधुलता पटेल ने कहा कि यह बजट यह साबित करता है कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण को केवल नारे तक सीमित नहीं रखती, बल्कि ठोस योजनाओं के माध्यम से उसे जमीन पर उतार रही है। कुल मिलाकर यह बजट महिलाओं और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष आदरणीया अधिवक्ता मधुलता पटेल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनया कारमोरे दीदी का सानिध्य मिला। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार छत्तर जी, जिला कार्यसमिति सदस्य विद्यानंद प्रधान, मोहन कुर्रे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद गोयल, कुंजराम प्रधान, गुलाब लहरें , ,रामवती चौहान, मंडल अध्यक्ष श्री प्रदीप पटेल, मंडल महामंत्री गौतम गुप्ता, यशवंत प्रधान, यादव साव, माधव प्रसाद महामंत्री पचेड़ा, युवा मोर्चा महामंत्री श्री वेदप्रकाश साव जी,चरण भारती, गुलाब लहरे, ,रामवती चौहान,दुस्यंत साव, मनोहर गढ़तीय, , रवि साव,माधुरी सिदार, द्युतिका यादव, राधा यादव, ऐश्वर्या चौहान, त्रिवेणी यादवरवि साव, bk मैत्री, संजय साव, सोनू साव, राजेन्द्र पटेल ,प्रहलाद रजक , नारायण, राजाराम मांझी ,राहुल चौहान , रितेश गुप्ता, नेतु यादव,दीपेंद्र गुप्ता, रोशन गुप्ता, दुर्गेश, बनवारी लाल पटेल, सियाराम मैत्री, साहिल मैत्री, जन्मजय मैत्री, दिलेश्वर पटेल, देवकुमार मैत्री,नारायण चौहान, परमानंद पटेल, मनोहर ,खेमराज मैत्री,हितेश साव लालकुमार पटेल आदि कार्यकर्ता बंधुओं की उपस्थिति रही!



