जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत कोतासुरा में भारी भ्रष्टाचार का आरोप…. सी ई ओ को शिकायत की गई


*पुसौर जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोतासुरा में ,सरपंच सचिव के मिलीभगत से 15 वे वित्त से फर्जी बिल बनाकर साफ सफाई के नाम से बिना काम किए डकार लिए 91,500 रुपया का आरोप……
**************************
ऑनलाइन से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनाँक 02/03/24 को वाउचर क्रमांक XVFC/2023-24/P/14 में 32000 रुपया आहरण किया गया उसी दिन दोबारा 02/03/24 को वाउचर क्रमांक XVFC/2023-24/P/16 को 20000 रुपया फिर दिनांक 15/03/24 को वाउचर क्रमांक XVFC/2023-24/P/18 को 41500 रुपया आहरण किया गया है। जिसमे तीनो आहरण राशि को जोड़ने पर 91500 रुपया हो रहा है युवा संकल्प संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता लोमश पटेल का कहना है की सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत से ग्राउंड लेबल में बिना काम किए 91500 रुपया का 15 वित से डीएससी पेमेंट के माध्यम से निकाला गया है जिसको सामाजिक कार्यकर्ता लोमश पटेल ने लिखित में शिकायत करके जनपद सीईओ पुसौर को मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर कार्यवाही करने की मांग की है और इससे पहले भी मोटर पंप के मरमत के नाम से और स्टेशनरी समान और रोड मरम्मत के नाम से लाखो रुपया निकल कर पंचायत का पैसा गबन कर अपने पद का दुरुपयोग किया जा रहा है तथा सरपंच पति द्वारा पंचायत के दर्री पारा रोड में लगे पत्थर को बेचकर पैसा को पंचायत के मूलभूत खाते में जमा न करके अपने निजी घरेलू कामों में उपयोग कर रहा है । जनता पानी बिजली की समस्या से त्रस्त है महिलाये दूर दूर से पानी के लिए भटक रहे है और पानी व्यवस्था के नाम से लाखो रुपया फर्जी बिल बना कर दुकानदार से साठ गांठ कर 15 वे वित्त के राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है।


