सरिया अंचल को बड़ी सौगात: 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति, मंत्री ओ.पी. चौधरी को जनता का आभार

सरिया (रायगढ़):
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए वर्षों से तरसते सरिया अंचल को आखिरकार बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के अथक प्रयासों से 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्वीकृति मिल गई है।
इस जन-कल्याणकारी निर्णय के तहत 94 पदों को भी स्वीकृति दी गई है, जो न केवल अस्पताल को संचालन योग्य बनाएंगे, बल्कि क्षेत्रीय बेरोजगारों को भी अवसर प्रदान करेंगे। यह कदम न केवल प्रशासनिक निर्णय है, बल्कि हजारों लोगों के जीवन में एक नई उम्मीद का संचार है।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री जी को दिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह अस्पताल जीवनदायिनी पहल सिद्ध होगी, जिसकी याद क्षेत्रवासी वर्षों तक करेंगे।
मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा सरिया अंचल को दी गई इस ऐतिहासिक सौगात के लिए क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह और संतोष का वातावरण देखा जा रहा है।



