LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पुसौर ब्लॉक के गाँव–गाँव में झोला छाप डॉक्टरों का धंधा तेज ग्रामीणों की जान से हो रहा है खिलवाड़, जिला कलेक्टर से कार्रवाई की मांग

रायगढ़/पुसौर।
पुसौर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले कई गाँवों में झोला छाप डॉक्टर खुलेआम अवैध तरीके से इलाज कर रहे हैं। बिना डिग्री और बिना अनुमति के ये फर्जी डॉक्टर ग्रामीणों को दवा–इंजेक्शन देकर उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।

हाल ही में ग्राम बरगढ़ के एक ग्रामीण ने बताया कि उसके छोटे बेटे को तेज बुखार था। गाँव में सक्रिय झोला छाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया, जिससे बच्चे की हालत और बिगड़ गई। बाद में परिजनों ने उसे आनन-फानन में रायगढ़ जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने सही समय पर उपचार कर उसकी जान बचाई।

इसी तरह ग्राम तोरगांव की एक महिला ने कहा – “हम लोग मजबूरी में इन झोला छाप डॉक्टरों के पास जाते हैं क्योंकि गाँव में स्वास्थ्य सुविधा नहीं है। लेकिन कई बार इलाज से मरीज की हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ जाती है।”

ग्रामीणों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी से ऐसे फर्जी डॉक्टर गाँव–गाँव में सक्रिय हो गए हैं। क्षेत्रवासियों ने जिला कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से तत्काल संज्ञान लेकर इन पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रत्येक गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button