LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

खरसिया विधानसभा क्षेत्र में ग्राम छोटे मुड़पार में हाई स्कूल भवन निर्माण में बेहतरीन गुणवत्ता!

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छोटे मुड़पार में हाई स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ प्रगति पर है। निर्माण स्थल पर अपनाई जा रही उच्च स्तरीय तकनीक और सामग्री का उपयोग देखकर आम जनता संतोष व्यक्त कर रही है।

ग्रामवासियों ने कहा कि लंबे समय से इस भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी और अब गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य से शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम जुड़ेंगे। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नए भवन में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। वहीं, जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के लिए यह भवन मील का पत्थर साबित होगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button