LIVE TVदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुसौर थाना क्षेत्र में महामारी की तरह फैल गई है महुआ शराब की बिक्री !

पुसौर – रायगढ़ एवं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संयुक्त थाना पुसौर में इन दिनों अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री जोरों पर है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह गोरखधंधा थाना पुलिस के संरक्षण में बेखौफ तरीके से चल रहा है। क्षेत्र के ग्राम पुटका पुरी, राईतराई, टपरदा, कोसमंदा के धुरनपाली, झूलनपाली समेत कई गांवों में प्रतिदिन खुलेआम मौहा शराब बेची जा रही है। बताया जा रहा है कि कथित “मंथली वसूली” के चलते इस कारोबार को बढ़ावा मिल रहा है और अवैध शराब माफिया खुलेआम सक्रिय हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि यह शराब अब युवाओं के जीवन में जहर घोल रही है। कई युवक इसकी चपेट में आकर अपराध और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में उलझ रहे हैं। गांवों में सामाजिक माहौल बिगड़ता जा रहा है और परिवारों का चैन-ओ-सुकून छिनता जा रहा है।
पुसौर क्षेत्र के आसपास के ढाबों में भी अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है, जहां पुलिस की गश्त महज दिखावा बनकर रह गई है। लोगों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जाती, जिससे आम जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर भारी आक्रोश है।
यह स्थिति न केवल कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि थाना पुसौर की कार्यप्रणाली को भी कठघरे में खड़ा करती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि राज्य के वित्त मंत्री इस पूरे मामले का संज्ञान लेकर थाना प्रभारी से लेकर संबंधित सिपाहियों तक की तत्काल अदला-बदली करें। ऐसा कदम उठाने से न केवल पुलिस की साख बहाल होगी, बल्कि जनता का भरोसा भी एक बार फिर कायम हो सकेगा।

Editor Hemsagar shrivas

Related Articles

Back to top button